मैं 👵🏻बोला
" अरे , बिल्कुल मत जाना । बड़ी मायावी नगरी है , एक बार गए तो सही सलामत वापिस नही आ पाओगे । " कहीं से भी ढोल , नगाड़े , मंजीरे बज उठते हैं और पांव नाचने को मजबूर हो जाते हैं ।
👳🏻♀--"क्यों ? ऐसा क्या है उस नगरी में ?"
👵🏻-- माया की नगरी है , वहां का राजा जादूगर है और बहुत बड़ा लूटेरा भी । इधर कदम धरा , उधर सब लुट गया समझो। मनुष्य को बांवरा कर देता है । पागल से भी बदतर ।
👳🏻♀-- मैं बहुत समझदार हूँ , मैं ना आता उसकी बातों में ।
👵🏻-- वो बात करेगा तभी तो समझदारी दिखाओगे । तुम्हारा काम तो उस काल कलूटे राजा की नगरी में पांव धरते ही हो जाएगा । सयाने लोगों को तो वो चुन चुन कर अपने पागलखाने में भर्ती करता है। जो जितना ज्ञानी उतना बड़ा उसका शिकार ।
👳🏻♀-- में छुप कर जाऊंगा उस नगरी , फिर देखता हूँ कैसे पागल बनाता है ।
👵🏻 -- हाहाहा, भाई वहां का पत्ता पत्ता उस का गुप्तचर है । हवाएं उसके इशारे पर चलती हैं ।
तुम उसकी सीमा में गये नही कि लूट जाओगे ।
👳🏻♀-- ऐसे कैसे लूट लेगा ?
👵🏻-- सुना है , उसने गाय फैला रखी हैं गुप्तचर बना कर और उनकी आंखों में कैमरे हैं जो घुसते ही तुम्हारी फ़ोटो खींच उसे भेज देंगी । वो गाय ऐसा गोबर करती है कि उसकी खुशबू से मनुष्य के दिमाग पर असर होना शुरू हो जाता है ।
👳🏻♀-- मैं सतर्क रहूँगा । मुंह ढक कर नाक बांध कर जाऊंगा ।
👵🏻 -- भाई , किस किस से छुपेगा । उसके मायावी ग्वाल बाल बात बात में तुझपर जादू कर देंगे । उसका एक जादुई मंत्र है जो वहां हर वक्त हवा में तैरता रहता है " राधे " ।
ये मन्त्र सुना नही कि तू बेसुध हो जाएगा ।
👳🏻♀-- मैं कान में रुई डाल लूंगा ।
👵🏻-- वहां की मिट्टी तो सबसे अधिक खतरनाक है इधर तुम्हारे पैर को छूई नही कि हो गया तुम्हारा काम , स्वयं चल कर सीधे राजा के दरबार में पहुंच जाओगे ।
👳🏻♀-- 🤔🤔 ऐसा क्या ?? मैं अच्छे से जुराब जूते बांध कर जाऊंगा ।
👵🏻-- अरे भाई , वहां जा कर तो अपनी देह भी देह नही रहती । साफ इंकार कर देती है कि मैं तो इस काले राजा की हूँ तेरी ना मानूंगी । वहां के मनुष्य , पशु , पक्षी , पेड़ पौधे सब मायावी हैं ।
इतने मनमोहक हैं कि तुम नज़र ही ना हटा पाओगे और इधर सीधी नज़र मिली नही कि तुम तो गए ।
👳🏻♀-- मेरे पास एक विदेशी चश्मा है जिसपर किसी प्रकार की किरणें काम नही करती ।
👵🏻-- हाहा , चश्मा?? उस कलुए राजा ने एक वानर सेना इसी काम के लिए लगा रखी है , चश्मा कब उतार कर ले गए । तुम जान भी ना पाओगे।
👳🏻♀-- 😳😳
चलो , कोई बात नही । अब जो होगा देखा जाएगा । यह बताओ वहां घूमने को कोई बाग है ।
👵🏻-- हैं , पर वो भी राजा की माया से बंधे है । वहां गोपियों को तुलसी वेश मे दिन भर रहना पड़ता है और रात में राजा उन सब के साथ नृत्य करता है।
👳🏻♀-- रात का दृश्य तो देखने वाला होगा फिर ।
👵🏻-- ना यह भूल मत करना । सुना है वहां जो रात रुक गया वो सही सलामत बाहर नही निकला ।
सन्त , शोधकर्ता सब की समाधियां हैं वहां ।
👳🏻♀-- यह कैसा राजा है ??
👵🏻-- बचपन से ही यह राजा ऐसा है , सुना है 5 दिन का था तो दूध पिलाने आई एक राक्षसी को मार डाला था ।
इतना शरारती कि खेल खेल में जहरीले नाग को मार डाला ।
यह तो बचपन से ही लुटेरा है , बेचारी ग्वालने अपने बच्चों को माखन नही देती थी ताकि राजा कंस का कर चुका सकें और यह छोरा उनका माखन लूट कर अपने साथियों को खिला देता था , ऐसा जादू करता था कि नंदगांव के छोरे अपने ही घर को लुटवाते थे।
👳🏻♀-- बच्चे तो कच्चे होते हैं उनको तो कोई भी छका सकता है ।
👵🏻-- वो तो बड़े से बड़े का मन लूट लेता है ।
उसके काले स्वरूप से आंख मत मिला लेना । पता नहीं कया जादू है उन आंखों में कि मनुष्य बांवरा होकर सड़कों पर नाचने लगता है ।
खुद की सुध नही रहती , बस जी चाहता है कि उसी की
नगरी में रम जाऊं और अगर परिजन तुम्हारी देह को वहां से ले भी आते हैं तो भी मन वापिस नही आता ।
दिल में बैठ कर घर आ जाता है वो छलिया और फिर खूब नाच नचाता है।
पहले सारे परिजनों को दीवाना करता है फिर मित्रों को और फिर सारे नगर को । छूत के रोग की तरफ फैल जाता है और सबको लूट लेता है ।
👳🏻♀ 🤔🤔🤔🤔🤔🤔
👵🏻 कया सोच रहे हो जाऊं या नही ?
मेरा कर्तव्य था बताना , अब तुम्हारी मर्जी , पर जब भी जाओगे मुझे साथ ले लेना । उस छलिये ने मुझे भी लूट रखा है , सोच रही हूँ फिर से चली ही जाऊं
जय श्री कृष्णा जी🙏
जय श्री राधे राधे जी🙏
No comments:
Post a Comment